शादी में देरी की वजह से महिलाओं में बढ़ रहा इस खतरनाक बीमारी का खतरा
शादी में देरी की वजह से महिलाओं में बढ़ रहा इस खतरनाक बीमारी का खतरा
स्तन कैंसर महिलाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण बनता जा रहा है। वर्तमान दौर में लड़िकयों की शादी में देरी भी स्तन कैंसर का एक प्रमुख कारण बन रहा है। ऐसे मामलों में पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश से अक्सर शादियां देरी से हो रही हैं। अगर समय पर स्तन कैंसर की पहचान हो जाए तो इसका इलाज मुमकिन है।
यदि दर्द के साथ स्तन का आकार तेजी से बढ़े, तरल द्रव्य निकले और स्तन के अंदर या बाहर कोई गांठ महसूस हो तो महिलाएं सतर्क हो जाएं। यह स्तन कैंसर के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत ही स्त्री रोग विशेषज्ञ से मिलकर जांच और इलाज कराएं।
विश्व में हर साल करीब 20 लाख महिलाएं पीड़ित होती हैं। वर्ष 2018 में विश्व में स्तन कैंसर से करीब छह लाख 27 हजार महिलाओं की मौत हुई। विकसित देशों और इलाकों में रहने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर की अधिक समस्या होती है। स्तन कैंसर की समय पर पहचान हो जाए तो इलाज मुमकिन है।
Post a Comment