नारियल के अंदर का सफेद भाग भी होता है बहुत हेल्दी, ये हैं फायदे
नारियल के अंदर का सफेद भाग भी होता है बहुत हेल्दी, ये हैं फायदे

नारियल के अंदर का सफेद भाग जिसे कोकोनट मीट भी कहते हैं, स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए लाभकारी भी होता है। इसका इस्तेमाल कच्चा खाने के साथ-साथ मिठाई, चटनी आदि बनाने में किया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेट करने के लिए एक उपयोगी खाद्य पदार्थ है। इसे कच्चा या पका कर तो खा ही सकते हैं साथ ही इससे निकलने वाला दूध भी काफी लाभकारी होता है। जानें, नारियल के अंदर मौजूद सफेद भाग यानी कोकोनट मीट के स्वास्थ्यवर्धक लाभ के बारे में...

फैटी एसिड: नारियल का ये सफेद भाग फैटी एसिड से युक्त होता है। नारियल का सेवन हमारे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह तुरंत ऊर्जा प्रदान करने का भी एक स्रोत है, जिससे नारियल का रोजाना सेवन करने वाले लोगों को बार-बार भूख का एहसास नहीं होता। इससे आप ज्यादा खाने से बचे रहते हैं और बेवजह वजन भी नहीं बढ़ता।

पेट की चर्बी करे कम : पेट की चर्बी शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सर्वाधिक हानिकारक होती है। मोटापे के कारण आप कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, इसलिए नारियल मीट काफी उपयोगी रहता है। इसके 200 ग्राम सेवन से यह कमर और पेट के फैट को कम करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए इसका उपयोग 12 सप्ताह तक रोजाना करें।

फाइबर : नारियल का अंदरुनी हिस्सा यानी की नारियल मीट के एक कप में 7 ग्राम फाइबर होता है। ये पाचन तंत्र को और भी अधिक सरल और मजबूत बनाता है। उच्च फाइबर युक्त नारियल के सेवन से कब्ज और बवासीर का खतरा भी कम होता है, इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए उपयोगी होता है।

विटामिन ई से भरपूर: नारियल का सफेद भाग यानी की नारियल मीट कैलोरीज, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई होता है इसलिए ये त्वचा के लिए लाभकारी होता है। साथ ही इसमें विटामिन ई होने के साथ-साथ विटामिन सी, के, और ए भी होता है। इसलिए ये चेहरे, बालों और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

विटामिन ई से भरपूर: नारियल का सफेद भाग यानी की नारियल मीट कैलोरीज, मिनरल्स और विटामिन से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई होता है इसलिए ये त्वचा के लिए लाभकारी होता है। साथ ही इसमें विटामिन ई होने के साथ-साथ विटामिन सी, के, और ए भी होता है। इसलिए ये चेहरे, बालों और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। पोटैशियम की कमी को करे पूरा : नारियल के सफेद भाग में विटामिन बी के सभी प्रकार तो मौजूद होते ही हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो की शरीर के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। इसमें हमारे दैनिक जीवन के लिए आवश्यक पौटेशियम की 7.5 प्रतिशत मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन लाभकारी होता है।
Post a Comment