कौन सी उम्र है बच्चा पैदा करने के लिए सही?
20, 30 या 40 में से, कौन सी उम्र है बच्चा पैदा करने के लिए सही?

20, 30 या 40 में से, कौन सी उम्र है बच्चा पैदा करने के लिए सही?
https://healthtoday7.blogspot.com/
हर मां चाहती है कि, जन्म लेने पर उसका बच्चा स्वास्थ्य हो। भ्रूण का पूरी तरह से निर्माण महिला के गर्भ में ही होता है। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि, गर्भावस्था के दौरान उनकी शारीरिक एवं मानसिक स्थिति कमजोर ना हो। इन सब बातों के अलावा महिला की उम्र भी स्वस्थ बच्चे के लिए काफी मायने रखती है। ऐसे में कई महिलाएं सवाल उठाती हैं कि, बच्चा पैदा करने के लिए सही उम्र कौन सी है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
यदि महिला है 18 वर्ष की
भारत का यह कानून है कि, यदि कोई लड़की 18 वर्ष की हो जाती है तो वह शादी कर सकती है। लेकिन इस उम्र में महिलाओं का शरीर इतना फिट और मजबूत नहीं रहता है कि, वह बच्चे पैदा कर सकें। अगर महिला 18 वर्ष की उम्र में ही काफी मजबूत है तो वह बच्चे पैदा कर सकती है। लेकिन अगर ऐसा कमजोर महिला करती है तो बच्चे के साथ साथ महिला को भी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है।
ज्यादा उम्र भी ठीक नहीं
महिलाओं के बच्चे पैदा करने की सही उम्र 30 वर्ष तक ही होती है। यदि महिला 35 वर्ष से अधिक उम्र की हो जाती है तो उसे बच्चे पैदा करने में परेशानियां हो सकती है। 35 वर्ष की उम्र में महिलाओं के अंडाशय में अंडे की उत्पत्ति बहुत कम हो जाती है जिसके वजह से गर्भ ना ठहरने की समस्या उत्पन्न होती है। अगर कोई महिला 30 वर्ष से ऊपर है और वह मां बनना चाहती है तो उसे अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखना होगा।

क्या है मां बनने की सही उम्र ?
https://healthtoday7.blogspot.com/
यदि, कोई मां स्वस्थ बच्चे को जन्म देना चाहती है तो, उसके मां बनने का समय 20 वर्ष की उम्र से लेकर 30 वर्ष तक का है। यदि कोई महिला 20 वर्ष के पहले या 30 वर्ष के बाद मां बनना चाहती है तो ऐसे में भ्रूण का निर्माण अच्छी तरीके से नहीं हो पाता है। लेकर 35 वर्ष तक महिला मां बनने के लायक होती है पर, इसका बुरा असर बच्चे पर जरूर पड़ता है।
30 वर्ष की उम्र के बाद, क्या सही रहेगा महिलाओं का गर्भवती होना?
आजकल की महिलाएं अपने कैरियर को बनाने के लिए देरी से शादी करती है और उनका सवाल यही रहता है कि, क्या मैं 30 वर्ष के बाद मां बन सकती हूँ? ऐसी महिलाओं को जान लेना चाहिए कि, 30 वर्ष के बाद महिलाओं में फर्टिलिटी कम होने लगती है। अगर किसी तरह गर्भधारण हो ही जाता है तो बाद में कई परेशानियां सामने आने लगती हैं।
क्या होता है यदि, महिला 20 से लेकर 25 वर्ष की उम्र में मां बनती है?
यदि कोई महिला 20 वर्ष से लेकर 25 वर्ष की उम्र में बनती है तो यह डिसीजन उसके लिए सही और गलत दोनों साबित हो सकता है। महिला कमजोर है तो यह डिसीजन उसके लिए बिल्कुल गलत है। ऐसी स्थिति में उसके शिशु का विकास अच्छी तरह से नहीं हो पाता है। पर शारीरिक रूप से फिट महिलाएं 20 से 25 वर्ष की उम्र के बीच मां बन सकती हैं और उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।
Post a Comment