सुबह गुनगुना पानी पीने के है अनेक फायदे
सुबह गुनगुना पानी पीने के है अनेक फायदे और इन बीमारियों में भी मिलता है आराम

सुबह को गुनगुना पानी पीना कितना फायदेमंद हो सकता है कि हम इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमें अपने दिन की शुरुआत ही गुनगुना पानी पीकर करनी चाहिए।शुरूआत में हमे कुछ दिन गुनगुना पानी पीना अजीब लगता है लेकिन इसके बाद इसकी आदत हो जाती है।
अगर आप सुबह की शौच जाने से पहले गुनगुना पानी पीते है तो बहुत जल्द ही आपके पेट की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी और पेट बिल्कुल साफ रहेगा और कब्ज़ की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।
अगर आप सुबह गुमगुना पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते है तो धीरे धीरे आपका वजन भी कम होने लगेगा।
गुनगुना पानी पीने से हमारे शरीर में मृत कोशिकाएं खत्म हो जाती है जिससे हमारे त्वचा की रंगत बढ़ जाती है।
गुनगुना पानी पीने से हमारे शरीर से विषैले टॉक्सिन निकल जाते है जिससे हमें लिवर सम्बंधित समस्या नही होती है।
अधिक मात्रा में गुनगुना पानी पीने से हमारे गुर्दो में पथरी की समस्या नही होती है।
Post a Comment