सेहतमंद स्वास्थ्य
इन फलों का सेवन कर पाएं खूबसूरत त्वचा और सेहतमंद स्वास्थ्य
यह तो हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद जरूरी है। खासतौर से, मौसमी फल तो सेहतमंद रहने का एक आसान जरिया है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग फल को गलत समय पर खाते हैं, जिससे उन्हें फायदा कम और परेशानी ज्यादा होती है। आपको शायद पता न हो लेकिन फलों को खाने का अपना एक समय और तरीका होता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
अगर आप अपनी त्वचा का उपचार करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहती हैं और पार्लर में भी ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सुंदर लुक्स पाने के लिए कुछ फलों की मदद ले सकती हैं। इन फलों का सेवन करने से ना केवल हमारे स्वास्थ्य बल्कि हमारी त्वचा भी सुंदर हो जाती है। इन फलों का सेवन करके आप अपनी त्वचा को निखार सकती हैं, इसी के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रख सकती हैं।

आइए जाने कि वह फल कौन से हैं, जिनका सेवन कर हमारे स्वास्थ्य और त्वचा दोनों को फायदा होगा।
1. केला –
इस फल में फाइबर और विटामिन होते हैं, जो कि हमारे पेट के हिलने डुलने में मदद करते हैं। यह हमारे पाचन क्रिया को बढ़ावा देने के साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार यह फल दुनिया का सबसे पहला फल है। आप इस फल के गुणों को जानकर हैरान रह जाएंगे, आइए जाने केला का सेवन कर हम किस तरह से बीमारियों को ठीक कर सकते हैं।

अस्थमा
कैंसर
मधुमेह
डायरिया
2. सेब –
दिन में एक सेब खाने से आप सारी बीमारियों से दूर रहते हैं, सेब से जुड़ी कहावत तो आपने सुनी ही होगी और आप जानते ही होंगे कि ऐसा क्यों कहा जाता है। दरअसल सेब में एंटीऑक्सीडेंट, फ्लावोनॉइड्स और डाइट्री फाइबर के अच्छे गुण होते हैं। इसका सेवन कर आप आसानी स्वास्थ्य लाभों का फायदा उठा सकते हैं। इसका सेवन करने से आप असानी से अपने चेहरे पर ग्लो और ताजापन पा सकती हैं। आइए जाने सेब खाने से आपको और कौन से फायदे होते हैं।

न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य में सुधार
स्ट्रोक का खतरा कम करता है।
मनोभ्रंश में रोकथाम
3. स्ट्रॉबैरी –
स्ट्रॉबैरी में विटामिन सी के अच्छे गुण होते हैं, हम आपको बता दें कि यह फल काफी स्वादिष्ट होता है। यह हमारी त्वचा को यूवी किरणों से बचाने में भी मदद करता है। इसी के साथ इससे आंखें भी तेज होती हैं। इसमें साइकोकैमिकल्स होते हैं, जो कि कैंसर की बीमारी से लड़ने में मददगार होते हैं। इसी के साथ इस फल में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो कि झुर्रियों से आसानी से छुटकारा दिला देता है।

4. संतरा –
संतरा स्वादिष्ट और रसदार फलों में आता है, इसके पल्प हमारे शरीर को ताजा और त्वचा को स्मूथ बना देते है। लेकिन अगर आपको सर्दी हो तो ऐसे में आप संतरे का सेवन बिल्कुल ना करें। आइए जाने आप किस तरह संतरे का सेवन कर फायदे पा सकूती हैं।
यह कैंसर की बीमारी में मददगार होता है।
किड़नी की बीमारी से बचाव करता है।
कोलोस्ट्रॉल को कम करता है।
शरीर को कार्बोहाइड्रेट प्रदान करता है।
5. चीकू –
चीकू एक ऐसा फल है जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ए और सी के अच्छे गुण होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह हमारे लिए काफी फायदेमंद फल होता है।

यह गर्भवस्था में काफी फायदेमंद होता है।
झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।
यह पथरी को भी दूर करने में बेहतरीन फल है।
यह इलेक्ट्रोलेट्स को बूस्ट करता है।
इसमें शूगर, फ्रूटकोज, सूक्रोज आदि होता है, जो कि हमारी एनर्जी को बढ़ाता है।
यह फल श्रीलंका, इंडोनेशिया और मलेशिया में भी पाया जाता है।
6. अनार –
अनार के छोटे-छोटे लाल रंग के दाने हमारी सेहत के साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते है। यह हमारी त्वचा में होने वाली फाइन लाइन्स से भी छुटकारा दिलाते है। आइए जाने अनार खाने के कुछ और फायदे –

बालों को गिरने और रूसी से बचाता है।
गले की खराश के लिए काफी फायदेमंद उपचार।
हर तरह की बीमारी में मददगार।
यह दांतों की समस्या में भी फायदेमंद होते हैं।
यह हमारी त्वचा में नमी को बनाएं रखते हैं।
देर रात फलों का सेवन उचित नहीं माना जाता, वहीं अगर आप सुबह के समय फल खा रहे हैं तो खट्टे फलों को खाने से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
सुबह के समय सेब, आम और केले का सेवन फायदेमंद माना जाता है। वैसे तरबूज भी सेहत के लिए काफी अच्छा है, लेकिन इसके साथ कुछ खाने से बचें क्योंकि इसमें पानी की खूब मात्रा होती है, जिससे पाचन मुश्किल हो जाता है।
इन छोटी छोटी बीजों के कई और फायदे भी होते हैं, आप इसका सेवन कर इससे होने वाले फायदों के बारे में खुद ही जान जाएंगे।
Post a Comment