बच्चों के लिए भी जरुरी है योग का नियमित अभ्यास
बच्चों के लिए भी जरुरी है योग का नियमित अभ्यास
योग बच्चों के शरीरिक विकासऔर मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और साथ ही योगासन से बच्चे तनावमुक्त होते हैं। योगासन करने से बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

कम उम्र में ही बच्चों को योग की शिक्षा देने से आने वाले समय में उन्हें कई तरह के रोग और स्वास्थ्य़ समस्याओं से दूर रखा जा सकता है। वो बच्चे जो खेल कूद में रूचि नहीं रखते हैं, उनके लिए योग शारीरिक गतिविधियों की कमी को पूरा करेगा। योग के अभ्यास के साथ बढ़ने वाले बच्चे जब किशोरावस्था में प्रवेश करते हैं तो अपने जीवन में आने वाले बदलाव और तनाव को अच्छे से हैंडल कर पाते हैं और उन्हें अपने एकेडमिक जीवन में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं बच्चों को योग का अभ्यास क्यों करना चाहिए। [
बच्चों के लिए क्यों फायदेमंद है योग:

शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होता है।
शरीर को स्वस्थ रखने का तरीका बताता है।
सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन और योगासन से चंचल बच्चों का मन शांत होता है।
योगासन से बच्चे तनावमुक्त होते हैं और यह उन्हें डिप्रेशन से भी बचाता है।
बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाता है।
योग से बच्चों का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जो उन्हें कई बीमारियों से भी बचाता है।
बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए योग करना बहुत आवश्यक होता है।
बच्चे घर पर योग कैसे करें:
अपने और अपने बच्चे के लिए पहले योगा मैट बिछाएं।
योग के दौरान अपने बच्चे के पसंद का गाना बजाएं, जिससे उन्हें आसन करने में आनंद आएगा।
बच्चे पहले से ही बहुत लचीले होते हैं इसलिए उनसे शुरुआत में कोई कठिन योगासन ना कराएं।
बच्चों को योग सिखाने वाली कोई वीडियो चलाएं।
अगर बच्चों में योग के प्रति रूचि खत्म होती दिखें तो योग सिखाने के तरीके में बदलाव लायें।
बच्चों के लिए निम्नलिखित आसन बेहद जरुरी होते हैं: आप अपने बच्चे को नियमित रुप से निम्न आसनों का अभ्यास करा सकते हैं।
1. भुजंगासन:

2. उत्तासन:

3. बालासन:

4. बधकोनासन: इस आसन को करने से बच्चों के शरीर में लचीलापन आने लगता है और आंतें मजबूत हो जाती हैं।
5. ताड़ासन:

Post a Comment